-->

DNA UPDATE

DHAMTARI CORONA UPDATE-जिले में अब तक कोविड 19 के 26 हजार 491 मरीज हुए स्वस्थ..

धमतरी :: धमतरी जिले में अब तक कोविड 19 वायरस से प्रभावित हुए 26 हजार 491 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 14 सितम्बर को जिले में एक धनात्मक केस पाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के.तुर्रे ने बताया कि जिले में कुल तीन लाख 39 हजार 685 लोगों का सैम्पल जांच किया गया, जिनमें से कुल 27065 धनात्मक मरीजों की पहचान हुई। इनमें से जहां 26 हजार 491 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या जिले में सात है। बताया गया है कि कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए जिले में आरटीपीसीआर से 58 हजार 994, ट्रू-नॉट से 41 हजार 991 और रैपिड एंटीजन कीट से दो लाख 38 हजार 700 लोगों का सैम्पल जांच किया गया। इस तरह कुल तीन लाख 39 हजार 685 लोगों का सैम्पल जांच किया गया है।