VIDEO - सहदेव ने गाया "Money Heist" का टाइटल ट्रैक, सहदेव के इस वीडियो को फैंस कर रहे पसन्द। - DNA

NEWS UPDATE

शुक्रवार, 10 सितंबर 2021

VIDEO - सहदेव ने गाया "Money Heist" का टाइटल ट्रैक, सहदेव के इस वीडियो को फैंस कर रहे पसन्द।

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो 'बसपन का प्यार' तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो को सहदेव (Sahadev) ने गाया था, यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि सहदेव रातोंरात स्टार बन गए, वीडियो वायरल होने के बाद  सहदेव के साथ सिंगर-रैपर बादशाह ने 'बचपन का प्यार' (Bachpan Ka Pyaar) गाना भी रिलीज कर दिया था। ऐसे में अब सहदेव का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे नेटफ्लिक्स (Netflix) की वेब सीरीज 'मनी हाइस्ट' (Money Heist) के फैन्स खासतौर पर पसंद कर रहे हैं।
सहदेव ने गाया 'बेला चाओ'
दरअसल हाल ही में सहदेव का नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में सहदेव नेटफ्लिक्‍स की पॉपुलर सीरीज 'मनी हाइस्‍ट' के टाइटल ट्रैक 'बेला चाओ' को गाते दिख रहे हैं। सहदेव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मनी हाइस्‍ट' फैन्स कर रहे हैं पसंद
बता दें कि हाल ही में 'मनी हाइस्‍ट' के पांचवे सीजन का पहला पार्ट रिलीज हुआ है। इस सीरीज को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है, क्रिटिक्स से लेकर फैन्स तक इसे खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं इसका दूसरा पार्ट तीन महीने बाद दिसंबर में रिलीज होगा। 'मनी हाइस्ट' के हाइप के बीच सहदेव के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।


Pages