-->

DNA UPDATE

100 Crore Dose Complete: भारत मे पूरे हुए 100 करोड़ डोज़, पीएम ने दी बधाई।

दिल्ली:-2 साल से भारत कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा था और अनेक मुश्किलो का सामना करने के बाद भारत ने कोरोना पर नियंत्रण करने में सफल रहा, कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में गुरुवार का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक रहा। इन दिन 100 करोड़ डोज पूरे कर लिए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर देश को बधाई दी और इसे हर भारतीय नागरिक के प्रयास की परिणाम बताया। हरियाणा के झज्जर में फोसिस फाउंडेशन विश्राम सदन के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने कहा, अभी कुछ देर पहले ही मैं राम मनोहर लोहिया अस्पताल के वैक्सीन सेंटर से होकर आया हूं। एक उत्साह है और दायित्व बोध भी है कि हमें मिलकर कोरोना को हराना है। मैं सभी देशवासी को बधाई देता हूं। 100 करोड़ वैक्सीन डोज की ये सफलता प्रत्येक देशवासी को अर्पित करता हूं।
पीएम मोदी ने कहा, कैंसर जैसी बीमारी में इलाज के लिए मरीज और उसके रिश्तेदारों को बार-बार अस्पताल जाना पड़ता है। ऐसे में उन्हें बहुत बड़ी दिक्कत ये होती है कि रुके कहां, ठहरे कहां? अब नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट में आने वाले मरीजों की ये तकलीफ काफी कम हो जाएगी। जब मरीज को आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त में इलाज मिलता है तो उसकी सेवा होती है। ये सेवाभाव ही है जिसकी वजह से हमारी सरकार ने कैंसर की लगभग 400 दवाओं की कीमतों को कम करने के लिए कदम उठाए।