-->

DNA UPDATE

DHAMTARI-धान की कटाई करते हुवे सुनी गई मन की बात,प्रधानमंत्री मोदी ने जनसेवा के समर्पण तथा राष्ट्र भक्ति के लिए किया प्रेरित -प्रियंका सिन्हा


धमतरी -: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की आम जनता से अपने को जोड़ने के लिए प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम के साथ अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति करते हैं इसी के तहत इस रविवार को क्षेत्र में तीव्र गति से जारी धान कटाई के बीच ग्राम  डोडकी के खेत में पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रियंका सिन्हा,पार्षद राजेंद्र शर्मा,युवामोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिन्हा, के साथ कटाई कर रहे मजदूरों के समूह ने उक्त प्रसारण को सुनते हुए देश के प्रधानमंत्री के सीधी बातचीत से रूबरू हुए आज के इस कड़ी में श्री मोदी द्वारा कही गई बात फ्री वैक्सीनेशन को 100 करोड़ लोगों के जीवन को सुरक्षित करने के लिए सबसे सार्थक महत्वपूर्ण तथा जीवन रक्षक कदम बताया गया वही आने वाले महापर्व दीपावली तथा छठ में होने वाली भीड़ से बचाव के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल मास्क, सैनिटाइज तथा सामाजिक दूरी को बनाए रखने की अपील की गई ,उक्त प्रसारण को सुनने के बाद  प्रियंका सिन्हा ने बताया कि मन की बात का यह एपिसोड राष्ट्र के प्रति समर्पित तथा जनसेवा को प्रमाणित रुप से जमीनी स्तर पर कार्य रूप में परिणित करने की भावनाओं से ओतप्रोत रहा ,साथ ही अमृत महोत्सव मे संस्कृतियों को देश को जोडने की कडी के रूप मे रंगोली, रचनाओं,को अवलंबन लेने की बात कही गई तथा देश की एकता के लिए सरदार वल्लभ भाई के योगदान को याद किया गया।



       मन की बात को सुनने के लिए कमलिया बाई, यशोदा बाई ,जानकीबाई ,दिनेश्वरी मीना ,राजू साहू ,भुनेश्वरी बाई, रामा साहू ,भुलीन ,जागेश्वरी, गणेश्वरी, छोटी, प्रभा ,हीरालाल ध्रुव, ओमप्रकाश  रहे उपस्थित।