धमतरी:- रुद्री पुलिस ने नाबालिग समेत दो बाइक चोर को गिरफ्तार किया गया है, कब्जे से बाइक भी बरामद की गई है। रुद्री पुलिस ने बताया कि 21 अक्टूबर को थाना रूद्री क्षेत्रांतर्गत रूद्री रोड में स्थित हरिओम हार्डवेयर वैभव नगर के सामने से भटगांव निवासी मेहुल कुमार साहू की यामाहा आर15 मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 एनबी 5483 गायब हो गई थी।सूचना पर थाना रूद्री में अज्ञात पर धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था वही पुलिस अज्ञात चोरों का पता लगा रही थी। 02 दिनों तक लगातार मेहनत कर 48 घण्टे के भीतर ही पुलिस ने महंगी बाईक चोरी की गुत्थी सुलझा ली। बताया कि मामले में ग्राम अछोटा व भोयना निवासी संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, तब आरोपी भीमराव रामटेके ने अपने साथी के साथ मोटरसायकिल चोरी की बात स्वीकार की। वही गाड़ी को बनरौद चौक में छिपाकर रखना स्वीकार किया। निशानदेही पर चोरी गई मोटरसायकिल जिसकी कीमत करीब 1.5 से 2 लाख रूपये है, बरामद की गई, साथ ही आरोपियों की एक बाइक भी जप्ती की गई है। पकड़े गए आरोपियों में एक बालिक व एक नाबालिक है जिन पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। ईधर रुद्री थाना प्रभारी विनय पम्मार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी में भीम राव रामटेके 20 वर्ष निवासी अछोटा व उसका नाबालिग साथी शामिल है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रूद्री विनय कुमार पम्मार, सूरज पाल साहू, आरक्षक पंकज प्रधान, अंशुल राव की सराहनीय भूमिका रही।
