धमतरी- डुबान क्षेत्र के रहवासी निरंतर विभिन्न समस्याओं का सामना करते हुए अपना जीवन यापन कर रहे हैं, कभी मौसम के कारण बिजली की समस्या तो कभी वन्यजीवों की समस्या लेकिन लगातार क्षेत्र में हो रहे विकास के बदलते स्वरूप से क्षेत्र के विकास की नई कहानी विधायक रंजना साहू के सहयोग से प्रदर्शित हो रही है। विधायक रंजना डीपेंद्र साहू के कर कमलों से हाई मास्ट लाइट निर्माण कार्यों का भूमि पूजन विधायक के कर कमलों से संपन्न किया गया। विधायक श्रीमती साहू ने कहा कि डुबान क्षेत्र में धीरे-धीरे करके निरंतर विकास कार्य हो रही है, अब पुनः क्षेत्र में दूधिया रौशनी से यह क्षेत्र जगमगाने लगेगा, निर्माण कार्यों के लिए समस्त ग्रामवासियों को बधाई देती हूं, सभा को इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष ने भी संबोधित कर बधाई दिए। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा सदस्य ममता सिन्हा, जनपद सदस्य शैलेश मंडावी, मंडल महामंत्री चंद्रहास , मंडल उपाध्यक्ष अहमद खान, सरपंच सत्यवती सिन्हा, सत्येंद्र जैन, मनराखन नेताम, सरपंच रामेश्वरी नेताम, जितेंद्र सिन्हा, विनय कुमार व ग्रामवासी उपस्थित रहे।