-->

DNA UPDATE

NEWS:-राज्यपाल के कल राजाराव पठार आगमन को लेकर पुलिस अधीक्षक धमतरी ने ली राजपत्रित एवं थाना प्रभारियों की मीटिंग,दिये सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश

 

पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रफुल्ल ठाकुर आज समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों की मीटिंग ली जिसमें माननीय राज्यपाल महोदया के सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। व्हीव्हीआईपी मूव्हमेंट के आगमन को लेकर थाना, चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था में विशेष सावधानी बरतने कहा गया। मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल ,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरुण जोशी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक  सारिका वैद्य,अनु.अधिकारी कुरूद  अभिषेक केशरी,रक्षित निरीक्षक के देवराजू,निरीक्षक रीना नीलम कुजूर, सूबेदार  रेवती वर्मा उपस्थित रहे।