कोरबा :छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है दरअसल सर्वमंगला मंदिर के समीप हसदेव नदी में एक महिला की लाश संदिग्ध अवस्था में बरामद हुई है जिससे इलाके में सनसनी मच गई है. बताया जाता है कि महिला दो दिन से लापता थी. पुलिस अब महिला के पति से पूछताछ कर रही है. हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा. महिला अपने पति के साथ सर्वमंगला मंदिर के समीप बिहारी डेरा में रहती थी.
मृतका का नाम पूजा मिश्रा (27 वर्ष) बताया जाता है. उसका विवाह करीब 8 वर्ष पूर्व शेख रमजान से हुआ था. दोनों के बच्चे भी हैं. दंपती अपने परिवार के साथ सर्वमंगला मंदिर के समीप ही भिखारी डेरा में रहते थे और मजदूरी के साथ-साथ कबाड़ चुनकर जीवन-यापन करते थे. सूचना यह भी मिल रही है कि महिला दो दिनों से लापता थी. लेकिन उसके पति शेख रमजान ने गुमशुदगी की सूचना थाने में नहीं दी थी.
