-->

DNA UPDATE

VIDEO:- Bigg Boss 15 में तेजस्वी ने शमिता को कहा "aunty" ,सोशल मीडिया पर जमकर भड़के यूज़र्स वही बिपाशा ने भी लगाई तेजा की क्लास।

बिग बॉस 15  में तेजस्वी प्रकाश  और शमिता शेट्टी  के बीच प्यार कम और टकरार ज्यादा देखने को मिलती है. दोनों एक-दूसरे को ताना मारने  में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. अब जैसे-जैसे शो की फिनाले पास आ रहा है, दोनों के बीच का युद्ध बढ़ता दिखाई दे रहा है. हाल ही में दोनों सीजन के आखिरी टास्क के दौरान एक बार फिर एक-दूसरे से भिड़ती नजर आईं. टास्क में तेजस्वी ने शमिता को ‘आंटी’ कहकर पुकारा और उन्हें बलपूर्वक खींच दिया, जो शमिता को बिल्कुल पसंद नहीं आया, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस बाजी हुई. हालांकि तेजस्वी की ये हरकत दर्शकों के साथ एक्ट्रेस बिपाशा बसु  को भी पसंद नहीं आई, जिसके बाद सोशल मीडिया  पर लोगो  ने तेजस्वी को ट्रोल करना शुरू कर दिया.

तेजस्वी प्रकाश का शमिता  आंटी बुलाना बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु को बिलकुल रास नहीं आाया. उन्होंने तेजस्वी की इस हरकत पर उन्हें फटकार लगाते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘किसी की एज शेमिंग करने के बाद उन्हें सॉरी कहना वाकई दयनीय है. यदि ऐसे लोग किसी के लिए विजेता या रोल मॉडल है तो यह वास्तव में दुखद है. अगर आप इनसिक्योर फील कर रही हो तो दूसरी लड़कियों को नीचे खींचने की बजाय अपने आदमी से सवाल करें क्योंकि वहीं है जो आपको इनसिक्योर फील करवा रहा है.’
शमिता के फैंस को भी तेजस्वी की ये हरकत बिलकुल पसंद नहीं आई. ट्रोल्स ने उन्हें ट्रोल किया और एक पुराना वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ये कहती हुई नजर आ रही हैं कि महिलाओं को ‘आंटी’ बुलाना बहुत ही अनादर करने वाला है.तेजस्वी का ये वीडियो फ्लिपकार्ट के शो ‘लेडीज वर्सेस जेंटलमेन’ का है, जहां तेजस्वी शो के होस्ट रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा को ये बताते हुए नजर आ रही हैं कि कैसे उनसे बस कुछ ही साल छोटे एक लड़के ने उन्हें आंटी कहकर पुकारा था.
टास्क के दौरान की ये वीडियो जिसके कारण भड़के शमिता के फैंस-