-->

DNA UPDATE

CRIME- धमतरी शहर के सोना चांदी दुकान में उठाईगिरी का मामला, देखते ही देखते लाखों का सोना पार..


धमतरी शहर के सोना चांदी दुकान में उठाईगिरी का मामला सामने आया है जहां लाखों रुपये के सोना की चोरी की घटना घटित हुई है जानकारी के अनुसार कोष्टापारा स्थित नीरा गोल्डन हाउस में दराज में रखा लगभग 70 ग्राम सोना पार होने की सूचना पुलिस को मिली है  जहां पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आसपास इलाके में पूछताछ कर रही है 


दरअसल शहर के नीरा गोल्डन हाउस में दोपहर करीब 3:15 बजे देखते ही देखते लाखों का सोना पार हो गया. जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर सवा तीन बजे कोष्टापारा स्थित सराफा व्यवसायी तारा बंगानी अपने दुकान नीरा गोल्डन हाऊस में अकेला बैठकर काम रहा था उसी समय एक अधेड व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष बताया जाता है वहां दुकान पहुंचा और बोला कि मुझे मंदिर में चढाना है सोने का तार चाहिए और उसने 800  रूपए उस व्यवसायी को नगद दिया और फिर उस व्यक्ति ने कहा कि 1 ग्राम का तार और चाहिए आप 2 हजार रूपए एडवांस ले ले और बनाकर रखे मैं कुछ देर में आ रहा हूं कहकर वह व्यक्ति दुकान से निकल गया। उस व्यक्ति के जाने के बाद व्यवसायी ने 1 ग्राम के तार बनाने के लिए जैसे ही डराज खोला तो उसमें रखा लगभग 70 ग्राम सोना जिसकी कीमत लगभग 3.50 लाख रूपए बतायी जाती है पार हो गया। जिसकी खबर उसने सिटी कोतवाली थाने को दी। पुलिस घटना स्थल पहुंचकर आसपाास के लोगो से पुछताछ कर रही है एवं कैमरा से संबंंधित को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है





 व्यवसायी तारा बंगानी ने बताया कि मै लगभग 30 सालो से उक्त स्थान से अपना व्यवसाय संचालित कर रहा हूँ,लेकिन आज तक कभी ऐसी घटना नही घटी। व्यवसायी ने यह भी बताया कि मैने अपने गद्दी से उठा भी नही हुं लेकिन उसके बाद भी देखते ही देखते उसके दराज में रखा सोना पार हो गया जिससे में भी हतप्रभ हुं।