-->

DNA UPDATE

DHAMTARI- शुभांक मिश्रा सर्व ब्राह्मण समाज युवा मंच धमतरी के अध्यक्ष चुने गये

धमतरी विगत दिनों राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज युवा मंच द्वारा स्थानीय रिसाई माता मंदिर भगवान परशुराम प्रांगण में युवा मंच नवगठन को लेकर आहूत बैठक में ब्राह्मण युवाओ ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर युवा मंच के गठन में सहभगिता दी सभी साथियों ने अपने अपने विचार रखकर पूर्व कार्यकाल में किये गये कार्यो की सराहना करते हुए आगे आने वाले कार्यकाल की कार्ययोजना बनाते हुये चयन प्रक्रिया को प्रारंभ किया गठन को लेकर युवाओ में काफी उत्साह देखा गया सबने एक स्वर में कहा कि पहले भी संगठन का गठन सबकी आपसी सहमती से ही किया गया था इस बार भी सभी साथियों ने सर्वसम्मति से शुभांक मिश्रा को युवा मंच का अध्यक्ष चुना गया शुभांक ने चयन के बाद अपने विचार रखते हुये कहा कि आगामी समय मे ब्राह्मण समाज को नई ऊर्जा के साथ नई सोच और नई जोश का संचार करते हुये समाज की एकता और अखंडता को बढ़ाने हेतु सदा प्रयास करते हुऐ समाज मे रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा शुभांक के चयन से युवा मंच में हर्ष व्याप्त हैं जल्द हि समाज द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा के साथ वृहद रूप से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जायेगा बैठक में मुख्य रूप से विक्रांत शर्मा,पीयूष पाण्डेय,युवराज शर्मा,डिगेश शर्मा,समीर पाण्डेय,दीपक पाण्डेय,अविनाश दुबे,श्रीकांत तिवारी,अजय शर्मा,निशांत दुबे,अभिषेक शर्मा,रत्नेश मिश्रा,आदर्श शर्मा,हर्षद तिवारी,अंकित शर्मा,रितुराज शर्मा,वीरेंद्र शर्मा,कान्हा तिवारी,सूरज शर्मा,संजय पाण्डेय,यश दुबे,जीत शर्मा,अनल मिश्रा,रितेश मिश्रा,जगत दीवान,प्रणव पाण्डेय,दिव्य दुबे,शुभम पाण्डेय,आशुतोष मिश्रा,सागर मिश्रा, शुभांक त्रिपाठी और बड़ी संख्या में समाजजन और युवा साथी उपस्थित थे...