दुर्ग:- तीन माह से फरार बलात्कार के आरोपी पुजारी को भिलाई नगर पुलिस ने उज्जैन, मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर दुर्ग न्यायालय में पेश किया है.दरअसल राह चलते साधु पर भरोसा करना एक महिला को भारी पड़ गया. घर में पूजा कराने के दौरान साधु ने महिला में से नजदीकी बढ़ाई और फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करता रहा.लेकिन शादी नहीं कर फरार हो गया था. आखिरकार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
