राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पिंकी शिवराज शाह ,भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एवं दूरसंचार निगम के सदस्य राजेंद्र गोलछा ,भारतीय जनता पार्टी बेलर मंडल के अध्यक्ष अकबर कश्यप, ने आज नगरी विकासखंड के बेलर मंडल के अंतर्गत अंतिम छोर एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र बोरई घुटकेल ढोढरीनडीही के किसान जिनके घर एवं बाड़ी में हाथियों के 35-40 के दल ने नुकसान किया जिसका निरीक्षण इन नेताओं के द्वारा किया गया इस दौरान पीड़ित किसान तीजू राम मरकाम,सुखराम मरकाम,महादेव मरकाम के बाड़ी एवं घर का निरीक्षण करते हुए किसानों को ढांढस बंधाया गया।इसके साथ ही नेताओं द्वारा शासन से मांग की गई है कि पीड़ित किसानों के मकान एवं बाड़ी में लगाए गए फसल को जो नुकसान हुआ है उसका तत्काल मुआयना कर किसानों को मुआवजा राशि प्रदान की जावे इस दौरान देखा गया कि इस क्षेत्र के किसान हाथी दल के हमले से काफी डरे एवं सहमे हुए हैं इसके लिए वन विभाग को इन्हें सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई। इस दौरान गोरखनाथ साहू, तुलसीराम यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
