-->

DNA UPDATE

DEVOLEENA GOT ENGAGED:- छोटे पर्दे की गोपी बहू ने की ऑनस्क्रीन देवर के साथ सगाई, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें....

बिग बॉस 15 की एक्स कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी की हाल ही में सर्जरी हुई है। अब सर्जरी के बाद देवोलीना घर लौट आई हैं। अस्पताल से आने के बाद देवोलीना की एक फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर उनके फैन्स शॉक रह गए हैं। दरअसल, टीवी एक्टर विशाल सिंह ने देवोलीना के साथ फोटोज शेयर की है और लिखा है, "इट्स ऑफिशयल।" इसके साथ ही विशाल ने रिंग वाले इमोजी पोस्ट किए हैं। फोटोज में विशाल, देवोलीना को रिंग पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। फैन्स से लेकर सेलेब्स तक सभी दोनों को बधाई दे रहे हैं। बता दें देवोलीना और विशाल, को-स्टार्स रहे चुके हैं। दोनों ने शो 'साथ निभाना साथिया' में एक साथ काम किया है। हालांकि उस शो में विशाल ने देवोलीना के देवर का रोल निभाया था।
.                 फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम