-->

DNA UPDATE

SUICIDE NEWS:- एक माँ अपने दो मासूम बच्चों के साथ फाँसी लगाकर की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस।

कांकेर जिले के नरहरपुर ब्लाक के दुधावा चौकी क्षेत्र के ग्राम मुसुरपुट्टा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां गांव की एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों का शव उनके घर में फांसी के फंदे पर झुलता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि मुसुरपुट्टा निवासी चेतन ध्रुव (29) अपनी पत्नी भुनेश्वरी (28), पुत्री देविका ढाई वर्ष और पुत्र टिकेश्वर ग्यारह माह के साथ रहता था। रोज की तरह वह गुरुवार को रोजी मजदूरी कार्य से सुबह 9 बजे घर से निकल गया था। घर पर उसकी पत्नी और दोनों बच्चें थे।

दोपहर एक बजे जब वह घर लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पत्नी को आवाज देने पर भी पत्नी द्वारा दरवाजा नहीं खोले जाने पर चेतन ने घर के पिछले दरवाजे को तोड़कर अंदर जाकर देखा तो उसकी पत्नी व दो मासूम बच्चे फांसी के फंदे पर झूल रहे थे और उनकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद एसडीओपी चित्रा वर्मा, दुधावा चौकी प्रभारी अजय साहू टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। हालाकि अब तक आत्महत्या के कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।