धमतरी:- भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी ने कहा है कि बजट से देश की देश की सर्वाधिक अनमोल पूंजी वहां की युवा ऊर्जा होती है उस के माध्यम से ही आर्थिक दृष्टिकोण से देश को सक्षम एवं उनको सक्षम बनाया जा सकता है केंद्र सरकार का बजट युवाओं के सपनों को साकार करने वाला प्रतीत होता है क्योंकि बजट में 80 लाख बेरोजगारों को नौकरी दिए जाने के लिए पद सृजन किया गया है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्किल इंडिया के तहत अनेक योजनाओं के माध्यम से युवाओं को रोजगार प्रदान करते हुए देश को आत्मनिर्भर भारत बनाने की प्रतिबद्धता के रूप में स्थापित करेगा।
