धमतरी ::धमतरी भजपा शहर मंडल महामंत्री अखिलेश सोनकर ने कहा कि इस बार के बजट में किसानों के हितों को ध्यान में रखा गया है, पूर्व में जो कृषि बजट था उसके तुलना में इस बार उससे भी ज़्यादाअच्छा बजट पेश किया गया है, 132000 करोड़ के बजट में जो सुविधाएं आम लोगो को चाहिए उसका प्रावधान रखा गया है ,शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्रों में आवास योजना के पात्र लाभार्थियों के लिए 80 लाख घरो का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए 48000 करोड़ रुपये बजट में शामिल किया गया है जो जनता के लिए लाभकारी साबित होगा।
