-->

DNA UPDATE

DHAMTARI:- श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में महापौर विजय देवांगन, एमआईसी सदस्य,वार्ड पार्षद की उपस्थिति में वार्ड के वरिष्ठजनों के हाथो हुआ सीसी रोड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

धमतरी- श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड मे श्रीनाथ कालोनी मे सीसी रोड निर्माण कार्य (लागत राशि-12.00लाख) का भूमिपूजन महापौर विजय देवागांन,एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर,अवैश हाशमी,जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष सलीम रोकडिया,वार्ड पार्षद रश्मि भरत त्रिवेदी,पार्षद प्रकाश सिन्हा की उपस्तिथि में वार्ड के वरिष्ठ हरिराम चौबै,गुमती चौबे,मो.इकबाल रोकडिया,के हाथो किया  गया। 

श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में वार्ड पार्षद की सीसी रोड निर्माण की बरसों पुरानी मांग वार्ड वासियों के द्वारा समय-समय पर की जाती रही है इस समस्या को वार्ड पार्षद के द्वारा भी महापौर के समक्ष रखा गया जिसमें महापौर ने सहर्ष स्वीकार करते हुए सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई जिसका आज भूमि पूजन संपन्न हुआ।

        इस अवसर पर महापौर विजय देवागन ने कहा कि धमतरी शहरवासियों को मूलभूत सेवा दिया जा रहा है जिस पर हम निरंतर कार्य कर रहे है। पार्षद रश्मि त्रिवेदी ने बताया की श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड मे श्रीनाथ कालोनी मे रोड की गंभीर समस्या रही है सीसी रोड निर्माण से लोगो को राहत मिलेगी। सीसी रोड का भूमिपूजन होने पर वार्डवासियों ने महापौर विजय देवांगन,आयुक्त मनीष मिश्रा,सभापति अनुराग मसीह एवं पूरे नगर निगम टीम का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किये।





 इस दौरान वॉर्ड इंजीनियर कमलेश ठाकुर,मनीष साहु,   वार्डवासी- मोहम्मद स्टॉक (गोलू) रोकड़िया,अनिल गांधी,सुभाष चौबे,नसीर भाई,आनंद केसवानी, मनोहर केसवानी,नंदलाल सुंदरानी,मुरली देवांगन,दौलत ज्ञानचंदानी,विजयन अंदानी, महेश सुंदरानी,सुरेश सिन्हा उपस्थित थे।