-->

DNA UPDATE

RAJKIYA SHOK ANNOUNCEMENT- लता मंगेशकर के निधन पर सरकार ने की दो दिन की राजकीय शोक की घोषणा, नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम...

सुर सम्राज्ञी  लता मंगेशकर  के निधन पर सरकार ने दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. लता मंगेशकर के निधन  पर देशभर में शोक की लहर है. 
राजकीय शोक की अवधि में राज्य स्थित समस्त शासकीय भवनों और जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे और शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन/सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे। राजकीय शोक के कारण राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज शाम किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि देश ने अपनी आवाज खो दी. लता मंगेशकर देश के लिए धरोहर से कम नहीं थीं. उन्हें वर्ष 2001 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया था. लता मंगेशकर की चर्चा होते ही हमारा मन श्रद्धा, प्रेम और सम्मान से भर जाता है. न केवल देश में, बल्कि दुनियाभर में उनके करोड़ों चाहनेवाले हैं. स्वर कोकिला लता जी के निधन के बाद कला, साहित्य, सिनेमा, खेल… हर क्षेत्र के लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. देश में 2 दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा और पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.