-->

DNA UPDATE

VIDEO:- karishma tanna ने अपनी वेडिंग रिसेप्शन में "पुष्पा" के गाने पर किया जोरदार डांस ,वीडियो हुआ वायरल..

 टीवी इंडस्ट्री में शादियों का मौसम चल रहा है। एक के बाद एक एक्ट्रेस वेडिंग कर रही हैं। श्रद्धा आर्या, मौनी रॉय के बाद अब करिश्मा तन्ना शादी के बंधन में बंध गई है। करिश्मा ने 5 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा से शादी कर ली है। तन्ना और बंगेरा की शादी मुंबई में हुई। इस विवाह में कई सेलेब्स शामिल हुए थे। अभिनेत्री ने खुद फोटोज शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी है। अब उनके रिसेप्शन का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें करिश्मा तन्ना फिल्म पुष्पा के सॉन्ग 'ओ ओ अंटावा' पर डांस करती नजर आई। इस वीडियो को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं।
करिश्मा तन्ना वीडियो में गोल्डन कलर के डीप नेक वन पीस ड्रेस में नजर आई। उन्होंने बाल खुले रखे हैं। वह जमकर डांस करती दिखाई दी। करिश्मा का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इसपर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कई यूजर्स ने दिल और आग की इमोजी भी शेयर की है
देखें वीडियो:-