कोरबा :- ग्राम भालू सटका नकटीखार निवासी संजय कुमार यादव का विवाह क़टघोरा निवासी एक युवती से तय हुआ था, स्वजनों की सहमति उपरांत 19 मार्च को सगाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
सगाई के लिए संजय व उसके स्वजन ससुराल जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी होने वाली पत्नी अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर भागने की सूचना मिल गई। इस घटना से संजय का दिल टूट गया और उसने आत्महत्या करने की कोशिश से अपने पिता के शुगर की 17 गोलियां खा ली। परिवार के सदस्यों को जानकारी हुई, तो हड़कंप मच गया और उन्होंने आनन- फानन में संजय को अस्पताल में भर्ती कराया। वर्तमान में संजय का उपचार अस्पताल में चल रहा है।मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।