-->

DNA UPDATE

SUICIDE NEWS:- कांग्रेस पार्षद ने किया जहर सेवन, उपचार के दौरान हुई मौत।

रायगढ़। नगर निगम की तेज तर्रार कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा की मौत जहर सेवन उपचार के दौरान हो गई। संजना द्वारा जहर खाने की जानकारी होने पर स्वजनों ने उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां गुरूवार की दोपहर उसकी मौत हो गई।
नगर निगम के वार्ड नंबर 27 की कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा ने बुधवार की देर रात अपने घर में जहर सेवन कर लिया। संजना के भाई ने उनको उल्टी करते देखा और आनन-फानन में मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया। यहां गुरूवार की दोपहर उनकी मौत हो गई। संजना की मौत से सकते में हैं। वहीं नगर निगम में भी शोक का माहौल है।