-->

DNA UPDATE

DHAMTARI:- ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम जन्मोत्सव तीनदिवसीय भव्य आयोजन





धमतरी ब्राह्मण समाज द्वारा अपने आराध्य देव भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं विगत दो तीन वर्षों से कोरोना महामारी के कारण किसी भी प्रकार का सार्वजनिक आयोजन नही किया गया था किंतु इस वर्ष धमतरी ही नही पूरे देश मे ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाना है जिसके अंतर्गत धमतरी में तीनदिवसीय भगवान परशुराम जन्म महाउत्सव का आयोजन किया गया हैं प्रथम दिवस 3 मई को सुबह 9 बजे से रिसाई माता मंदिर भगवान परशुराम प्रांगण में पूजा अर्चना हवन आरती एवं प्रशादी वितरण के बाद 11 बजे से ब्रह्म गर्जना वाहन रैली निकाली जायेगी द्वितीय दिवस 4 मई को सुबह 11 बजे शाशकीय चिकित्सालय धमतरी में रक्तदान एवं फल वितरण संध्या 5 बजे सुंदर काण्ड पाठ एवं भजन तृतीय दिवस 5 मई को सुबह 8 बजे से विशाल सामुहिक उनयन संस्कार संध्या 5 बजे भव्य बटुक बरात एवं दिव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी रात्रि 8 बजे सर्व हिन्दू समाज की विशेष उपस्थित में शहर के हृदय स्थल मकई चौक में भगवान विष्णु के विराट स्वरूप की महाआरती की जायेगी ततपश्चात कार्यक्रम विराम आयोजन को लेकर ब्राह्मण समाज के सभी वर्गों में भारी उत्साह हैं कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के एवं अन्य प्रदेशों के ब्राह्मण बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगें आयोजन को सफल बनाने जानकी प्रशाद शर्मा,भूपेंद्र मिश्रा,सूरज तिवारी,देवेन्द्र मिश्रा,दिप शर्मा,विनोद पाण्डेय,होमन शास्त्री,महेश शास्त्री, विक्रांत शर्मा,पीयूष पाण्डेय,युवराज शर्मा,शुभांक मिश्रा,अभिषेक शर्मा,प्रेम दीवान,अमन पाण्डेय,विशाल त्रिवेदी,आदर्श शर्मा महिला मंच की प्रभा मिश्रा,बरखा शर्मा,साक्छि शर्मा, नीलम शुक्ला,सीमा चौबे,रानी तिवारी, नीतू त्रिवेदी,रेखा तिवारी द्वारा घर घर आमंत्रण वितरण किया जा रहा हैं सभी समाजजनों एवं शुभचिंतकों से अपील हैं कि अधिक से अधिक संख्या में पहुच कर भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद प्राप्त करें उक्त जानकारी पीयूष पाण्डेय द्वारा दी गई....