XE variant case:- भारत में मिला XE varient का पहला कंफर्म केस , पढिये पूरी खबर। - DNA

NEWS UPDATE

मंगलवार, 3 मई 2022

XE variant case:- भारत में मिला XE varient का पहला कंफर्म केस , पढिये पूरी खबर।

देश में  कोरोना के ओमिक्रोन सब-वेरिएंट XE के पहले मामले की पुष्टि हो चुकी है। महाराष्ट्र और गुजरात में पहले कोरोना के XE Variant के दो मामले होने की आशंका थी, लेकिन जीनोम सीक्वेंसिंग में इसकी पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन अब भारत में पहली बार SARS-CoV2 जीनोमिक्स सीक्वेंसिंग कंसोर्टियम (INSACOG) द्वारा XE वेरिएंट की पुष्टि कर दी गई है। INSACOG भारत सरकार द्वारा स्थापित राष्ट्रीय परीक्षण प्रयोगशालाओं का एक नेटवर्क है। भारत में पिछले 24 घंटों में 2,568 नए कोविड मामले सामने आए, 2,911 रिकवरी और संक्रमित लोगों में 20 मौतें भी दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले 19,137 हैं।

XE Variant का पहला केस कहां, अभी खुलासा नहीं

देश में XE Variant का पहला पुष्ट केस किस राज्य में मिला है और उसका सैंपल किस राज्य में पता चला है, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अधिकारी ने कहा कि दो राज्यों से पहले रिपोर्ट किए गए दो अपुष्ट मामलों में से महाराष्ट्र से XE Variant का नहीं था। INSACOG के साप्ताहिक बुलेटिन में XE की पुष्टि ऐसे समय में हुई है, जब 12 राज्यों ने COVID मामलों में वृद्धि देखी है। इसी के चलते कई राज्यों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

Pages