माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 8 वर्ष पूरे हो रहे है। इस अवसर पर समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समस्त जनता का आभार प्रकट करते हुए पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा के द्वारा कहा गया कि मोदी जी के रूप में भारत के पास एक ऐसा नेता है जिस पर देश के सभी वर्गों को भरोसा और गर्व है। अपने अथक परिश्रम से जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना इस विश्वास का मजबूत स्तंभ है। 130 करोड़ भारतीयों के विश्वास की ये शक्ति आज देश को हर क्षेत्र में आगे ले जा रही है। गत आठ सालों में पीएम मोदी ने देश के हर नागरिक के सपनों व आकांक्षाओं को पंख देकर उनमें नया आत्मविश्वास जगाया है। मोदी जी ने अपने सक्षम नेतृत्व व दृढ़ इच्छाशक्ति से न सिर्फ देश को सुरक्षित किया, बल्कि कई ऐसे निर्णय लिए, जिससे हर देशवासी का सिर गर्व से ऊंचा उठा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आठ वर्षों का कार्यकाल देश का कायाकल्प करने वाला रहा है। इन 8 वर्षों में प्रधानमंत्री ने देश के गरीबों का जीवन बदलने का अभियान चलाया, तो पारदर्शिता के साथ सुशासन के नए मानदंड गढ़े। भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर कड़े प्रहार किए, तो दुनिया में देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। मोदी जी के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली, संपन्न् और समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। वे नए भारत के शिल्पकार हैं।