-->

DNA UPDATE

DHAMTARI:- जिले के 1344 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए,मध्यान्ह भोजन योजना के तहत 1703 कि्ंवटल खाद्यान्न आबंटित

मध्याह्न भोजन योजना के तहत जिले के 1344 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए माह अगस्त हेतु कुल 1703 क्विंटल 70 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। इसमें 888 प्राथमिक स्कूलों के लिए 784 कि्ंवटल 70 किलोग्राम और 456 माध्यमिक स्कूलों के लिए 919 क्विंटल खाद्यान्न का आबंटन शामिल है। जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी विकासखण्ड के 345 स्कूलों के लिए 400 क्विंटल 60 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया। इसमें 206 प्राथमिक स्कूलों के लिए 179 क्विंटल 30 किलोग्राम और 139 माध्यमिक स्कूलों के लिए 221 क्विंटल 30 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन शामिल है। इसमें से धमतरी शहर के 54 स्कूलों में खाद्यान्न आबंटन के लिए एजीओ को 80 क्विंटल 40 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन किया गया है। इनमें 34 प्राथमिक स्कूलों के लिए 39 क्विंटल और 20 माध्यमिक स्कूलों के 41 क्विंटल 40 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन शामिल है।

         इसी तरह कुरूद विकासखण्ड के 304 स्कूलों के लिए 500 क्विंटल 30 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है। इसमें 185 प्राथमिक स्कूलों के लिए 218 क्विंटल 70 किलोग्राम और 119 माध्यमिक स्कूलों के लिए 381 क्विंटल 60 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। मगरलोड विकासखण्ड के 226 स्कूलों के लिए 300 क्विंटल 90 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इनमें 154 प्राथमिक स्कूलों के लिए 137 क्विंटल 80 किलोग्राम और 72 माध्यमिक स्कूलों के लिए 163 क्विंटल 10 किलोग्राम खाद्यान्न शामिल है। इसी तरह नगरी विकासखण्ड के 469 स्कूलों के लिए 421 क्विंटल 50 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इसमें 343 प्राथमिक स्कूलों के लिए 209 क्विंटल 90 किलोग्राम और 126 माध्यमिक स्कूलों के लिए 211 क्विंटल 60 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन शामिल है।