-->

DNA UPDATE

NEWS:: क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने जिला अस्पताल में नवीन भवन निर्माण, आमदी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 बिस्तर अस्पताल, छाती में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने सहित स्कूल भवन, सड़क निर्माण के लिए विधायक ने लगाई याचिका


धमतरी - विधायक रंजना साहू ने क्षेत्र की जन सुविधाओं को विधानसभा पटल पर सरकार का ध्यान याचिका के द्वारा आकृष्ट कराते हुए बताया कि धमतरी जिला अस्पताल का भवन पूर्व में सिविल अस्पताल के समय निर्मित है, वर्तमान में बढ़ती आबादी के अनुरूप जिला अस्पताल में विभिन्न प्रकार की बीमारी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, उक्त अस्पताल के आसपास क्षेत्र के मरीज भी इलाज हेतु इसी हॉस्पिटल में निर्भर है, एवं पूर्व में निर्मित भवन अत्यंत जर्जर होने के कारण वर्तमान उपयोगिता के आधार पर पूर्व में निर्मित जिला चिकित्सालय भवन के स्थान पर सर्व सुविधा युक्त नया भवन निर्माण करने की अत्यंत आवश्यकता बताई। साथ ही नगर पंचायत आमदी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 बिस्तर अस्पताल की सुविधा की अत्यंत आवश्यकता याचिका के माध्यम से बताते हुए विधायक ने कहा कि नगर पंचायत आमदी की आबादी लगभग 10,000 से अधिक है गंभीर मरीजों को भर्ती कराने हेतु दूसरे शहरों में अत्यधिक खर्च करके ले जाना पड़ता है एवं अधिक दूरी होने के कारण असमय ही कई मरीजों की मृत्यु हो जाती है, निरंतर अस्पताल प्रबंधन तथा क्षेत्रवासियों के द्वारा 10 बिस्तर अस्पताल की मांग की जा रही है जिसको विधायक ने याचिका के द्वारा मुखरता से विधानसभा के पटल पर रखी। विधान सभा पटल पर विधायक ने नगर पंचायत आमदी के बाईपास सड़क निर्माण कि मांग करते हुए कहा कि आमदी में आवागमन के लिए मुख्य मार्ग का ही प्रयोग किया जाता है जो मार्ग घनी बस्ती के मध्य से होकर गुजरती है, जनसंख्या घनत्व अत्यधिक होने के कारण अनेकों दुर्घटनाएं घटित होती रहती है एवं जानमाल का नुकसान होता है, इसलिए नगर पंचायत आमदी में बाईपास निर्माण की अत्यंत आवश्यकता विधायक ने बताई। इसी तरह विधायक ने क्षेत्र के अन्य जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत छाती मे बढ़ती आबादी, अत्यधिक जनसंख्या घनत्व एवं आसपास के स्वास्थ्य सुविधा मुहैया नहीं होने के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की है। 



विधायक रंजना साहू ने क्षेत्र में छात्र छात्राओं हो रही असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्कूल भवन निर्माण के लिए याचिका के द्वारा कहा कि ग्राम पोटियाडीह व देवरी में हाई स्कूल का संचालन विगत कई वर्षों से मिडिल स्कूल में संचालित की था रही है, विधायक ने छात्र-छात्राओं को अध्ययन हेतु सुविधा प्रदान करने के लिए हाई स्कूल भवन निर्माण करने की मांग याचिका के माध्यम से किए। छात्र हित को ध्यान में रखते हुए विधायक ने रत्नाबांधा चौक से बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी मार्ग तक स्ट्रेट लाइट एवं सड़क चौड़ीकरण निर्माण करने की मांग विधायक ने किए। किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए याचिका के द्वारा विधानसभा पटल पर विधायक ने छाती से सरसोंपूरी के मध्य सड़क निर्माण की मांग कर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि क्षेत्र के किसानों को सोसाइटी में धान ले जाने, छात्र छात्राओं को स्कूल जाने सहित अनेकों परेशानियां आमजन को होती है, उक्त मार्ग में सड़क निर्माण करने की मांग याचिका के माध्यम से विधायक ने किया।