अभाविप धमतरी ने वृक्षमित्र अभियान के अंतर्गत सोरम हायर सेकेंडरी स्कूल में वृक्षारोपण किया एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पूरे भारत मे वृक्षमित्र अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज धमतरी मे भी हायर सेकेण्डरी स्कूल सोरम मे वृक्षारोपण किया गया, जहा सभी विद्यार्थी, शिक्षक एवं प्राचार्य महोदय ने वृक्षारोपण किया। साथ ही वृक्षारोपण का महत्व बच्चों को बताया गया और संकल्प लिया गया कि हम सिर्फ पौधे लगाकर उसे छोड़ेंगे नहीं बल्कि संकल्प के साथ उस पौधे की देखरेख करेंगे एवं उन्हें सुरक्षित रखेंगे।
जिला संयोजक पूजा यादव ने बताया कि आज सोरम हायर सेकेंडरी स्कूल में वृक्षारोपण किया गया है जिसमें वृहद रूप से हम सभी ने वृक्षारोपण किया एवं संकल्प लिया। मिशन प्लांटेशन के निमित्त आज से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धमतरी मे 1 सप्ताह तक वृक्षमित्र अभियान चलाया जाएगा जिसका शुभारंभ आज हायर सेकेंडरी स्कूल सोरम में किया गया है इसके पश्चात पूरे 1 सप्ताह तक शहर के सभी स्कूल कॉलेजों में वृक्षारोपण किया जाएगा, आइए हम सब मिलकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं । साथ ही विद्यार्थियों के साथ संकल्प लिया जाएगा कि हम सिर्फ पौधे लगाकर उसे छोड़े नहीं बल्कि उनकी उचित देखभाल और उन्हें सुरक्षित रखें। इस अवसर पर नगर सह मंत्री वन्दना कोसरिया, सूरज साहू, रुद्रनिश साहू, नीलम, केशर,विनय, अजय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे


