-->

DNA UPDATE

Astro tips:: भोलेनाथ को भूलकर भी न चढ़ाए ये चीजें, होता है अशुभ

हिंदू धर्म में भगवान शिव को विशेष स्थान दिया गया है। भोलेनाथ के काफी बड़ी संख्या में भक्त हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। भगवान शिव भी अपने भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। और उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जाने-अनजाने में भक्त भगवान शिव को कुछ ऐसी चीजें अर्पित कर देते हैं जो उन्हें चढ़ाना वर्जित होता है। साथ ही उन्हीं में से कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें शिव जी पर नहीं चढ़ाना चाहिए। आज हम आपको ज्योतिष के अनुसार बताने जा रहे हैं कि भगवान शिव पर कौन-कौन सी चीजें नहीं चढ़ानी चाहिए।
शंख:-

धार्मिक कथाओं के अनुसार शंखचूड़ नाम का राक्षस हुआ करता था। जिसकी वजह से सभी देवी-देवता परेशान थे। जिसके बाद सभी ने भगवान शिव से मदद मांगते हुए चंद्रचूड़ के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की तब भगवान शिव ने अपने त्रिशूल से इस राक्षस का वध किया था। उसकी मृत्यु के बाद जो भस्म बनी उसी से शंख का निर्माण हुआ था। तभी से भगवान शिव की पूजा में शंख का उपयोग नहीं किया जाता है।

केतकी के फूल:-

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान शिव को केतकी के फूल भी अर्पित नहीं किए जाते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार केतकी के फूल ने एक झूठ में भगवान ब्रह्मा का साथ दिया था। इससे नाराज होकर भगवान शिव ने केतकी के फूल को श्राप दिया था और कहा था कि केतकी के फूल को कभी भी भगवान शिव पर नहीं चढ़ाया जाएगा। तभी से केतकी के फूल को भगवान शिव पर चढ़ाना अशुभ माना जाता है।

कुमकुम या सिंदूर:-

पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान भोलेनाथ पर कुमकुम या सिंदूर भी नहीं चढ़ाया जाता है। सिंदूर या कुमकुम का उपयोग महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए करती हैं। भगवान शिव को विध्वंसक के रूप में जाना जाता है। यही कारण है कि भगवान शिव पर कुमकुम या सिंदूर नहीं चढ़ाना चाहिए।