वैसे तो हमें बचपन से ही चीजों को बांटना सिखाया जाता है और ये एक अच्छी आदत भी है। इसमें कोई भी बुराई नहीं है, लेकिन वास्तु शास्त्र की मानें तो हम सब चीजें आपस में शेयर कर सकते हैं पर 5 चीजें ऐसी हैं जिन्हें कभी भी नहीं बांटना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। इससे परिवार में आर्थिक तंगी, बीमारी और कलह शुरू हो जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे दैनिक जीवन की गतिविधियों और घर के अंदर की वस्तुओं का सीधा संबंध वास्तु से होता है। कई बार हम अनजाने में ऐसी चीजें कर देते हैं जो वास्तु दोष को बढ़ाने का काम करती हैं।
दूसरों के जूते चप्पल न पहनें
वास्तु शास्त्र के अनुसार हमें कभी भी दूसरों के जूते-चप्पल मांगकर उपयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार शनि का वास मनुष्य के पैरों में होता है। ऐसे में अगर हम दूसरों के जूते-चप्पल पहनते हैं तो शनि का प्रकोप हमारे ऊपर चढ़ सकता है। ऐसा करने पर घर में दरिद्रता और बदहाली आने लगती है।
दूसरों की घड़ी पहनना होता है अशुभ
वास्तु शास्त्र के मुताबिक हमें कभी भी दूसरों से मांगकर घड़ी नहीं पहननी चाहिए। इसका कारण यह है कि घड़ न केवल समय बताती है बल्कि इंसान के जीवन में आने वाला अच्छा और बुरा समय भी इससे जुड़ा होता है। अगर किसी व्यक्ति का बुरा वक्त चल रहा हो और आप उससे घड़ी मांगकर पहन लें तो इसका प्रभाव आपके जीवन पर पड़ने लगता है।
दूसरों की अंगूठी न पहनें
कभी भी किसी और की अंगूठी अपनी उंगली में नहीं पहननी चाहिए। फिर चाहे वह अंगूठी हो या रत्न धातु, वह किसी न किसी ग्रह या राशि से संबंधित होते हैं। अगर आप दूसरों की अंगूठी या रत्न धारण करते हैं तो उसका विपरित असर आपके जीवन पर भी पड़ने लगता है।
कभी भी कलम उधार न लें
कई बार हम बैंक या दूसरी जगहों पर जाते हैं तो अक्सर दूसरों से पेन मांग लेते हैं और उसे बाद में लौटाना भूल जाते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक यह एक गलत तरीका है। पेन या कलम से दूसरे व्यक्ति की किस्मत जुड़ी होती है। ऐसे में अगर उस व्यक्ति के जीवन में खराब समय चल रहा हो तो आप अनजाने में उसका पेन लेकर अपने ऊपर मुसीबतें ले आते हैं। अगर आपको कभी दूसरों का पेन लेने की जरूरत पड़ जाए तो उसे याद से वापिस लौटा दें।
दूसरों के कपड़े न पहनें
परिवार के लोगों में अक्सर कपड़ों की अदला-बदली करना आम बात है। वास्तु शास्त्र के कहना है कि हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। इसकी यह वजह है कि कपड़ों की अदला-बदली से एक इंसान के शरीर का इंफेक्शन दूसरे व्यक्ति में भी पहुंच सकता है। साथ ही उस व्यक्ति का दुर्भाग्य भी आप पर हावी हो सकता है।