-->

DNA UPDATE

NEWS:-भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बाँधे सोनिया गाँधी के जूते के फीते, सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल।

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा जारी है। अब इस यात्रा में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी जुड़ गई हैं। गुरुवार को कर्नाटक के मांड्या में सोनिया गांधी यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं। राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी को भी सड़क पर उतरते देख कांग्रेस नेताओं में जबरदस्त जोश है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार का कहना है कि विजयादशमी के बाद कर्नाटक में विजय होगी। हमें गर्व है कि सोनिया गांधी कर्नाटक की सड़कों पर घूमने आई हैं। हम राज्य में सत्ता में आ रहे हैं और बीजेपी अपनी दुकान बंद करने की राह पर है। 

यात्रा के दौरान एक पल ऐसा भी आया जब राहुल गांधी, मां सोनिया की मदद करते नजर आए। दरअसल, पैदल चलते हुए सोनिया गांधी के जूते का फीता खुल गया था। राहुल गांधी बीच सड़क पर झुके और अपनी मां के जूते का फीता कसने लगे। यह फोटो तेजी से वायरल हो रहा है।