-->

DNA UPDATE

DHAMTARI:- सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे शहीद वीर नारायण सिंह : आशीष रात्रे

 

धमतरी, बहुजन समाज पार्टी व्दारा शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस पर विंध्यवासिनी वार्ड स्थित वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। बसपा जिलाध्यक्ष आशीष रात्रे ने बताया कि सर्वप्रथम छः ग में स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह थे उनका जन्म 1795 सोनाखान के जमींदार परिवार में हुआ था जो वर्तमान में बलौदा बाजार ज़िले के अन्तर्गत आता है देशभक्ति और निडर उन्हें उनके पिता रामसहाय से विरासत में मिली।वे बिंझवार आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखते थे बसपा उपाध्यक्ष कल्याण सिंह निर्मलकर ने कहा कि 1830 में वे सोनाखान के जमींदार बनें।जब पूरे भारत पर अंग्रेजों का एक छत्र राज हो गया था किसानों पर लगान का बोझ डाल दिया।1854 में वीर नारायण सिंह ने विरोध किया। बसपा महासचिव अशोक मेश्राम ने बताया कि 1856 में छत्तीसगढ़ में भीषण सुखा आ जाने के कारण लोग दाने दाने को तरसने लगे। लेकिन जमाखोर व्यापारियों का गोदाम अनाज से भरे पड़े थे उन्हीं में से एक कसडोल के व्यापारी माखन से वीर नारायण सिंह ने गरीबों के लिए अनाज का भण्डारण खोलने के लिए प्रार्थना किया लेकिन व्यापारी माखन उनका प्रार्थना स्वीकार नहीं किया।वीर नारायण सिंह ने उनके गोदाम से अनाज निकल कर गरीबों में बाटवा दिया जिससे वह जन नायक के रूप में प्रसिद्ध हुआ।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष आशीष रात्रे जिला उपाध्यक्ष कल्याण सिंह निर्मलकर महासचिव अशोक मेश्राम जितेंद्र पटेल बसपा युवा नेता रेवती साहू शहर उपाध्यक्ष, जगेश्वर देवांगन विधानसभा अध्यक्ष धमतरी सूरज गजेन्द्र राम निर्मलकर उपस्थित थे