महावीर जयंती के उपलक्ष में आज मकई चौक से बचपन स्कूल तक मट्ठा वितरण किया गया सौजन्य लालचंद जी लोढा की जन्मदिन की स्मृति में धर्मेंद्र जी, नरेंद्र जी, नीता जी लोढा की तरफ से 1000 गिलास मट्ठा वितरण किया गया मंडल की महिलाओं ने घूम घूम कर चौक में उपस्थित गर्मी में अपने कर्तव्य को निभाते हुए सभी पुलिसकर्मी, राहगीरों व वाहन वाले, ठेला, रिक्शा, मजदूरों आदि को विशेष रूप से मट्ठा वितरण किया गया मंडल की सेवा भावना को सराहते हुए राहगीरों, पुलिसकर्मियों आदि सभी ने मंडल की सदस्यों की बहुत-बहुत अनुमोदना की और बधाई दी साथ ही धन्यवाद यापन किया कि इस गर्मी के समय मट्ठा वितरण कर उन्होंने एक प्रकार से गर्मी से बचाव हेतु उनकी सहायता की।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल की अध्यक्ष संतोष जी मिनी , सचिव कुसुम जी गोलछा, इंदु , सरिता , सपना , संजू जैन बेबी, शशि, शकुन , पिंचा, संगीता पारख, कंचन चोपड़ा, कंचन बैद्य, सरला भुरा, सरला,निता , कविता लोढा, रीता जी छाजेड़ एवं मंडल के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे


