Naxal attack :- दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के निजी वाहन को निशाना बनाकर किया आइइडी धमाका,10 जवान शहीद। - DNA

NEWS UPDATE

बुधवार, 26 अप्रैल 2023

Naxal attack :- दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के निजी वाहन को निशाना बनाकर किया आइइडी धमाका,10 जवान शहीद।

 दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के निजी वाहन पिकअप को निशाना बनाकर आइइडी धमाका किया। जिसमें 11 जवानों के बलिदान हो गया। सूचना मिलने के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल रवाना किया गया था। नक्सली धमाके में जान गंवाने वालों में 10 डीआरजी जवान और एक ड्राइवर शामिल है। इस हमले में 3 जवान के घायल होने की सूचना मिली है।



ये जवान हुए बलिदान


1. प्रधान आरक्षक कमॉक 74 जोगा सोढी


2. प्रधान आरक्षक क्रमॉक 965 मुन्ना राम कड़ती


3. प्रधान आरक्षक क्रमांक 901 संतोष तामो


4. नव आरक्षक क्रमॉक 542 दुल्गो मण्डावी


5. नव आरक्षक क्रमॉक 289 लखमू मरकाम


6. नव आरक्षक कमॉक 580 जोगा कवासी


7. नव आरक्षक क्रमांक 888 हरिराम मण्डावी


8. गोपनीय सैनिक राजू राम करटम


9. गोपनीय सैनिक जयराम पोड़ियाम


10. गोपनीय सैनिक जगदीश कवासी


11. धनीराम यादव ((निजी वाहन चालक )


2018 के बाद यह सबसे बड़ी घटना कही जा सकती है जिसमें सुरक्षाबलों के जवान बलिदान हुए हैं। इस हमले को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने दुख जताया है। सीएम ने वारदात की निंदा करते हुए कहा है कि इन नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं आईजी सुंदराज घटना को लेकर आला अधिकारियों की मीटिंग कर रहे है।

Pages