DHAMTARI:- मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में साहू परिवार के 10 सदस्यों एवं डामेश ध्रुव की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया,4 लाख रुपए की सहायता राशि की घोषणा। - DNA

NEWS UPDATE

गुरुवार, 4 मई 2023

DHAMTARI:- मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में साहू परिवार के 10 सदस्यों एवं डामेश ध्रुव की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया,4 लाख रुपए की सहायता राशि की घोषणा।



मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने बालोद जिले के पुरूर और चारामा के बीच बालोदगहन के पास बीती रात सड़क दुर्घटना में साहू परिवार के 10 सदस्यों एवं डामेश धु्रव की मृत्यु की घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच में भिड़ंत से यह दुःखद घटना घटी। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिये हैं। साथ ही उन्होंने इस घटना में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की

Pages