-->

DNA UPDATE

DHAMTARI:-मोर गौठान मोर अभिमान के तहत युवा कांग्रेस गौठान में करेगा विभिन्न कार्यक्रम

 छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में गौ माता की सेवा और महात्मा गांधी जी के ग्राम स्वराज को संजोने का कार्य निरंतर जारी है,इसी तारतम्य में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा  निर्देश पर पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार एवं युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी के मार्गदर्शन में एनएसयूआई प्रदेश महासचिव गौतम वाधवानी एवं युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर के नेतृत्व में युवा कांग्रेस धमतरी द्वारा गौठान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।जिसमें विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित है।


श्रमदान क्षेत्र के सभी गौठानो में युवा कांग्रेस द्वारा श्रमदान किया जाएगा जिससे युवा गौठानो में पहुँचकर अपना सहयोग देने के प्रेरित हो सकें।
गौ-सेवा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा में गौ माता का विशेष महत्व है,विभिन्न त्योहारों में गौमाता का पूजन और सेवा प्रमुखता से की जाती है,इसी परंपरा के अनुसार युवा कांग्रेस द्वारा गौसेवा का कार्य सभी गौठानो में किया जाएगा।
गौठान समिति के सदस्यों का सम्मान
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सभी जिलों में गौठान निर्माण किया गया एवं उसके सुचारु रूप से संचालन के लिए गौठान समितियों का निर्माण किया गया जिसमें स्थानीय लोगो को सदस्य बनाया गया,गौठान समिति के सदस्यों द्वारा लगातार निस्वार्थ भाव से गौठान का रखरखाव किया जा रहा है,उनकी इस सेवा के लिए युवा कांग्रेस इस सभी गौसेवकों का सम्मान करेगा।
गौठान में कार्यरत महिला स्व सहायता समूह की माता बहनों का सम्मान
महिला स्व सहायता समूहों द्वारा गौठान में पशुपालन,सब्जी भाजी उत्पादन,वर्मी कंपोस्ट निर्माण जैसे विभिन्न कार्य किये जाते है,जिनसे उनके जीवकोपार्जन की व्यवस्था तो होती है साथ ही गौठान भी व्यवस्थित ढंग से संचालित होता है,इस महिलाओं के इस कार्य के लिए उन्हे सम्मानित किया जाएगा।
गौठान में पारंपरिक खेल का आयोजन
गौठानो में गौपालन तो होता ही है जिसके लिए    वहाँ पर्याप्त जगह होती है,युवा कांग्रेस द्वारा गौठान में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलो का आयोजन किया जाएगा,जिससे युवाओं और बच्चों का आवागमन गौठान में बढ़े और लोग खेलो के माध्यम से लोग गौसेवा के लिए प्रेरित हों।