-->

DNA UPDATE

Vijayadashmi 2023:- क़रीब आ रही रावण दहन की घड़ी, जानिए मुहूर्त...!

Vijayadashami 2023: विजयादशमी या दशहरा त्योहार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। दशहरा भगवान श्री राम की रावण पर विजय के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा, अन्य धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी दुर्गा ने इस दिन राक्षस महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। साल 2023 में विजयादशमी पर्व 24 अक्टूबर, मंगलवार को मनाया जा रहा है। इस बार दशहरे के दिन रवि योग और वृद्धि योग का संयोग बन रहा है, जो विशेष लाभकारी होगा। साथ ही इस दिन शमी के पेड़ की पूजा करने का भी विशेष महत्व माना जाता है।

 


विजयादशमी शुभ मुहूर्त
उदया तिथि के अनुसार, इस वर्ष दशहरा पर्व 24 अक्टूबर मंगलवार को मनाया जा रहा है। विजयादशमी के दिन प्रदोष काल में रावण का वध यानी रावण दहन की परंपरा है। ऐसे में रावण दहन का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 5:43 बजे से अगले दो घंटे तक है। ऐसे में इस दौरान रावण दहन कर सकते हैं।


विजयादशमी महत्व

विजयादशमी का दिन वह दिन है, जब भगवान राम ने रावण का वध करते हुए अन्याय पर न्याय की स्थापना की थी। इसके अलावा, यह वह दिन भी है, जब मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध किया था। इसी कारण इसे विजयादशमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन रावण का पुतला बनाकर उसका दहन किया जाता है। यह त्योहार सिर्फ यहीं खत्म नहीं होता बल्कि इसके साथ ही लोग अपने अंदर की बुराइयों को भी जलाने का संकल्प लेते हैं।