DHAMTARI:- सुशासन दिवस पर निगम कार्यालय में हुआ अटल संध्या का भव्य आयोजन - DNA

NEWS UPDATE

मंगलवार, 26 दिसंबर 2023

DHAMTARI:- सुशासन दिवस पर निगम कार्यालय में हुआ अटल संध्या का भव्य आयोजन

 


धमतरी/पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर सुशासन दिवस पर धमतरी शहर के निगम कार्यालय सभाकक्ष में संध्या 05ः00 बजे से “अटल संध्या“ का आयोजन हुआ। 
     इस दौरान भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए  प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित नागरिकों को बताया गया।
 तत्पश्चत जिले के 5 बड़े विख्यात  कवि पुष्कर सिंह राज,भरत बुलंदी,मुकेश पटेल,श्याम पटेल,भोपाल मणि साहू ने अपनी प्रस्तुति दी एवं  अटल बिहारी वाजपेयी के कविता संग्रह का पाठ कर उनकी जीवनी से सभी को अवगत कराया।
  कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव पर उपस्थित जन् प्रतिनिधियों के हाथों पूर्व में हुए रंगोली में  रंगोली प्रथम दीपमाला,पायल,लिलीमा द्वितीय लक्ष्मी सूर्यवश्नी, तृतीय भगवती, लीना यादव रहे एवं निबंध प्रतियोगिता में
निबंध प्रथम साक्षी शाह द्वितीय चचल गुप्ता, तृतीय पायल कोसरिया को गिफ्ट एवं प्रणाम पत्र देकर सम्मान किया गया 
  कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा,आयुक्त विनय कुमार, उपायुक्त पीसी सार्वा,पार्षद राजेंद्र शर्मा,विजय मोटवानी, सुशीला तिवारी,प्राची सोनी,श्यामा साहू,प्रकाश सिन्हा,मिथलेश सिन्हा,हेमंत बंजारे सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Pages