-->

DNA UPDATE

रूद्री थाना द्वारा कार्यवाही 06 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार....ग्राम सोरम पैसों का दांव... पुलिस ने जुआरियों धर दबोचा...


धमतरी के थाना रूद्री पुलिस द्वारा ग्राम सोरम,हलचल पोल्ट्री फार्म के पास दबिश देकर 6 जुआरियों को रुपए पैसों का दांव लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

पुलिस टीम ने मौके से 8 हजार 7 रूपये नगद रकम, 7 नग मोबाइल फोन, मोटर साईकल सहित कुल 1 लाख 95 हजार 700 रूपये का सामान जब्त किया है।

बताया जा रहा है की अनेश्वर उर्फ अन्नू पिता दाउलाल उम्र 40 वर्ष भटगांव। सतेन्द्र साहू पिता केशराम साहू उम्र 21 वर्ष लिमतरा। सन्नी कुर्रे पिता पप्पू कुर्रे उम्र 22 वर्ष रामसागरपारा।धनेश देवांगन पिता नत्थूराम उम्र 41 वर्ष भटगांव। युगल किशोर पिता परसराम उम्र 48 वर्ष लिमतरा। राहुल यादव पिता नन्दूराम उम्र 34 वर्ष रिसाईपारा, धमतरी। सभी जुआरियों के विरुद्ध थाना रूद्री में अपराध जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।