-->

DNA UPDATE

महिला को नौकरी दिलाने पर अश्लील मांग.....आरोपी गिरफ्तार



 धमतरी में पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से अश्लील प्रस्ताव रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले की सूक्ष्म जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


यह घटना तब सामने आई जब महिला ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने जीवन दीप समिति में "वार्ड आया" पद के लिए आवेदन किया था। 14 सितंबर को उसे जीवन दीप समिति के वार्ड बॉय राहुल इलमकर का फोन आया, जिसने उसे मिलने के लिए बुलाया।


अगले दिन जब महिला कार्यालय पहुंची, तो आरोपी राहुल इलमकर ने उससे "वार्ड आया" की नौकरी के लिए 30-40 हजार रुपये की मांग की। उसने रुपये के बजाय अनैतिक संबंध बनाने का भी दबाव डाला। महिला द्वारा विरोध करने पर, आरोपी ने उसके साथ अशोभनीय और अभद्र व्यवहार किया। 18 सितंबर को भी उसने अस्पताल परिसर में अश्लील हरकतें कीं।


एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि थाना प्रभारी सिटी कोतवाली ने महिला की शिकायत पर प्राप्त तथ्यों की गंभीरता से जांच की। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी राहुल इलमकर (26), पिता स्व. चंद्रशेखर, निवासी रामपुर वार्ड धमतरी से पूछताछ की और उसका मोबाइल फोन जब्त कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।