-->

DNA UPDATE

MUMBAI-अस्पताल में भर्ती हुई रूपल पटेल ,पति ने दी सेहत की जानकारी।

Mumbai- टीवी शो 'साथ निभाना साथिया  में कोकिलाबेन का रोल निभाकर फेमस अभिनेत्री रूपल पटेल का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह पिछले कुछ दिनों से एडमिट है। उनके पति राधा कृष्ण दत्त ने तबीयत पर अपडेट दिया है। बताया है कि अब ठीक है, चिंता की कई बात नहीं है। रासोड़े में कौन था लाइन से मशहूर हुई रूपल पटेल को जल्द ही डिस्चार्ज की किया जाएगा।
गौरतलब है कि पिछले साल संगीतकार यशराज मुखते (Yashraj Mukhate) का एक मैशअप वीडियो वायरल होने के बाद रूपट पटेल सुर्खियो में आई थी। यशराज ने साथ निभाना साथिया के एक सीन- रसोड़े में कौन था का एक मजेदार रैप वीडियो बनाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड पर रहा था।
बता दें रुपल पटेल अपना थिअटर ग्रुप चलाती है। उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत फिल्म 'महक' से की थी। वहीं टेलीविजन डेब्यू सीरियल 'शगुन' से किया। रूपल ने गुजराती शो 'सौ दद्दा ससुना' में भी काम किया है। लेकिन पटेल को असली पहचान 'साथ निभाना साथिया' से मिली। उन्होंने वहीं जाने क्या बात है, मनमोहिनी और ये रिश्ते है प्यार के टीवी सीरियल से घर-घर में अपनी पहचान बनाई है।