-->

DNA UPDATE

NEWS-नाबालिग लड़के की हो रही थी बालिग लड़की से शादी, महिला एवं बाल विकास अधिकारियों ने समझाइश देकर लगाई रोक।

आरंग- नगर के वार्ड -3 से अजीब घटना सामने आई है यहाँ नाबालिग लड़के की बालिग लड़की की शादी हो रही थी यहाँ तक कि शादी के कार्ड भी बंट चुके थे जैसे ही  इस बात की जानकारी  महिला एवं बाल विकास विभाग तक पहुँची उहोंने नाबालिग लड़के के परिजनों को समझाइश देते हुए शादी को रुकवाया.
जानकारी के अनुसार, आरंग के वार्ड – 3 अवंति बाई लोधी चौक निवासी उमा लोधी का नाबालिग पुत्र कुछ दिन पूर्व पड़ोस की रहने वाली 22 वर्षीय बालिग लड़की को भगाकर ले गया था. कुछ दिन बीत जाने के बाद लड़का लड़की को अपने घर ले आया. लड़की के परिजनों के विरोध के बाद भी नाबालिग लड़के की मां दोनों की शादी ईसाई धर्म के रीति-रिवाजों के अनुसार 7 जुलाई को करने वाली थी।
बताया कि जब तक लड़के की उम्र 21 वर्ष नही हो जाती, तब तक इसकी शादी नहीं हो सकती. उम्र से पहले शादी करने पर परिवार वालों को सजा हो सकती है. कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए परिवार वालों को अपने नाबालिग लड़के की शादी की रद्द करनी पड़ी।
             प्रतीकात्मक फ़ोटो