जशपुर:: सन्ना थाना क्षेत्र के भादू गांव की घटना सामने आई है भादू मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. हादसे में कार मालिक जुनैद अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो लोगों को खरोंच तक नहीं आई है.
दरअसल निजी काम से चम्पा से जशपुर जाते समय कार हादसे की शिकार हो गई. कार के परखच्चे उड़ गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक कार में हादसे के वक्त 3 लोग सवार थे. इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 को खरोंच तक नहीं आई है।
