बेमेतरा::किसान नेता योगेश तिवारी की अगुवाई में ग्राम नेवनारा के ग्रामीण स्टील व ऊर्जा प्लांट स्थापित नही किये जाने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन। ग्रामीणों की माने तो यह ग्राम पहले से ही औद्योगिक क्षेत्र के काफी नजदीक है जिससे गाँव मे प्रदूषण का प्रभाव पहले से है, पर अब गाँव मे ही प्लांट लगने की बात सामने आने से ग्रामीण इसका विरोध कर रहे है ताकि ज्यादा प्रदूषण से बच सके।
औद्योगिक क्षेत्र के नजदीक है ग्राम नेवनारा-
ग्राम नेवनारा औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा व उरला के नज़दीक है। जिससे ग्रामीण पहले से प्रदूषण के कारण स्वास्थ्यगत समस्याओं का सामना के रहे है लेकिन अब स्टील व ऊर्जा प्लांट के लगने से ग्रामीणों को दोहरी मार झेलनी पड़ेगी।
400 एकड़ कृषि भूमि है जिसपर प्लांट होगा स्थापित-
ग्रामीणों ने बताया एक स्पात कंपनी ने कृषि करने 14 साल पहले लगभग 400 एकड़ कृषि भूमि खरीदा था। जिसमें वे विगत एक दसक से भी ज्यादा समय से कृषि कार्य कर रहे थे लेकिन अब वे किसी एनर्जी कंपनी को ये जमीन बेच दिये है। जिसमे एनर्जी कंपनी अब स्टील व ऊर्जा प्लांट स्थापित करने की तैयारी में है। जिससे सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि होगी बर्बाद होगा जिससे गाँव सहित आसपास के किसान भी प्रभावित होंगे। जिसको देखते हुए पंचायत की ओर से ग्राम सभा की बैठक कर प्लांट स्थापित हेतु अनुमति से साफ़-साफ़ इनकार कर दिया है और ग्रामीण इसके विरोध में सामने आ रहे है।
किसान हितकार्य प्लांट स्थापित करने की मांग
ग्रामीण स्टील व ऊर्जा प्लांट की जगह किसान हितकारी प्लांट (जैसे- शक्कर कारखना, फुड प्रोसेसिंग प्लांट, ऐथेनॉल प्लांट आदि) की मांग कर रहे है। जिससे सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि भी बच जाए और किसानों को प्रदूषण की दोहरी मार से भी छुटकारा मिल जाये।
किसान नेता ने उग्र आन्दोलन करने दी चेतावनी-
बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ पहुंचे किसान नेता ने प्लांट स्थापना से होने वाली समस्याओं के बारे में बताते हुए प्लांट स्थापना को रोक लगाने ज्ञापन सौंपा वही रोक नही लगने की स्थिति में उग्र आंदोलन की दी चेतावनी। इस दरम्यान किसान नेता योगेश तिवारी, ग्राम सरपंच प्रमिला साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
