सोनी टीवी का पॉपुलर सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं एक बार फिर वापसी करने को तैयार है इसबार इस सीरियल मे नए चेहरे दिखाई देंगे। एकता कपूर ने 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' का प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसमें नकुल मेहता और दिशा परमार , राम और प्रिया के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस बार कहानी क्या होगी, इसकी भी झलक मिल गई है।
आखिरकार जिस पल का इंतजार था, वह आ ही गया। एकता कपूर ने अपने पॉप्युलर टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' के दूसरे सीजन का प्रोमो रिलीज कर दिया है। इसी साथ की राम और प्रिया की पॉप्युलर जोड़ी की भी वापसी हो गई है।
पहले सीजन में राम कपूर और साक्षी तंवर की मशहूर जोड़ी नजर आई थी। ये दोनों रियल लाइफ में आज भी राम और प्रिया के नाम से हैं। अब उनके ये किरदार दिशा परमार और नकुल मेहता निभा रहे हैं। 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में जहां नकुल मेहता 'राम' बने हैं तो वहीं दिशा परमार 'प्रिया'।
पहले सीजन की तरह दूसरे सीजन में भी राम और प्रिया जिंदगी के उस दोराहे पर खड़े हैं, जहां 30 की उम्र में वह अकेलेपन की जिंदगी जी रहे हैं। उन्हें अपने लिए एक सच्चे हमसफर की तलाश है। लेकिन उम्र के जिस पड़ाव पर वो हैं, क्या उन्हें ऐसा हमसफर मिल पाएगा, जो हर मुश्किल और सुख-दुख में साथ दे? शो की कहानी इसी के इर्द-गिर्द होगी।
'बड़े अच्छे लगते हैं 2' के प्रोमो एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और लिखा है, 'मिलिए राम और प्रिया से।'
प्रोमो को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और अब फैन्स इस शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' के जरिए दिशा परमार और नकुल मेहता की जोड़ी करीब 8 साल बाद साथ में काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' टीवी शो में साथ नजर आए थे। उस शो में दोनों की जोड़ी और केमिस्ट्री को खूब पसंद किया
गया था।