जशपुर। जशपुर में इन दिनों सड़क हादसे के मामले लगातार बढ़ते दिखाई दे रहे हैं , सन्ना से डूमरकोना जाने वाली रास्ते पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. दो बाइक की आपस भिड़ंत हुई है. इस हादसे में दोनों बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है.
पुलिस के मुताबिक एक बाइक सवार धौरापाठ निवासी मनोज यादव है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. सन्ना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
