धमतरी : रक्षाबंधन के पर्व पर देश में बने हुए स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल पर जोर दी गई, वही देशी चीजों से बनी हुई राखियां जैसे गोबर, प्राकृतिक चीजों, तथा महिला स्व सहायता समूह द्वारा विभिन्न प्रकार के निर्मित राखियो का उपयोग आम व्यवहार में लाने का आग्रह भी आम जनमानस से किया गया ,यहा तक की शहर के संवेदनशील युवाओं ने देश में निर्मित होने वाली प्रत्येक वस्तुओं के प्रति उपयोगिता को बढ़ावा, देकर इसके निर्माण करने वालों को रोजगार देने के दृष्टिकोण से चाइना की राखियों को बहते हुए जल में प्रवाहित कर यह संदेश देने का प्रयास किया गया, कि आम जनमानस विदेशी वस्तुओं के मोह को छोड़कर स्वदेशी टिकाऊ व मजबूत वस्तुओं का उपयोग करें तो यही राष्ट्रीय कर्तव्य व समर्पण होगा ।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय हिंदुजा ने बताया कि यदि हम सारे लोग अपने दैनदिनी उपयोग की वस्तुओं में देश में निर्मित प्रत्येक चीजों का इस्तेमाल करना प्रारंभ करते हुवे दूसरों को भी प्रेरित करेगें तो यह देश की अर्थव्यवस्था के प्रति एक महत्वपूर्ण योगदान होते हुए राष्ट्र व धर्म के प्रति सच्ची सेवा होगी और यही भावना को लेकर आज हम सब विदेशी वस्तुओं को त्याग करने का शपथ पवित्र बहते हुए जल में आस्था व श्रद्धा के साथ लेते हैं। वहीं युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिन्हा ने बताया कि युवाओं को सच्चे अर्थों में हरी देशभक्ति वह राष्ट्र सेवा करना है तो स्वदेशी अपनाकर विदेशी वस्तुओं का त्याग करना ही सच्चे अर्थों में उक्त भावनाओं को चरितार्थ करेगा।
उक्त अवसर पर भाजयुमो सोशल मीडिया जिला संयोजक रिक्की गनवानी,सह कोषाध्यक्ष देवेश अग्रवाल,पवन गजपाल उपस्थित रहे।
