-->

DNA UPDATE

Akshay kumar की फ़िल्म Bell Bottom को इन तीन देशों ने किया बैन...

मुंबई. एक्टर Akshay Kumar की फिल्म Bell Bottom को 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया है. इस फिल्म को  दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आदिल हुसैन, लारा दत्ता, डेन्जिल स्मिथ, हुमा कुरैशी और वाणी कपूर नजर आ रहे हैं. दुनिया भर में रिलीज हुई ‘बेलबॉटम’ पर तीन गल्फ देशों ने प्रतिबंध लगा दिया है.
बता दें कि सऊदी अरब, कुवैत और कतर में फिल्म में दिखाए फैक्ट्स को गलत बताया गया है. फिल्म सर्टिफिकेशन अथॉरिटी का कहना है कि इस मूवी में  ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है. इसी वजह से इन तीनों ही देशों में ‘बेलबॉटम’ की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाया है. फ़िल्म की कहानी1980 के दशक में हुई घटना पर आधारित है. इस घटना से भारत में तूफान आ गया था.