-->

DNA UPDATE

NEWS-सावन में शिव जी की पूजा के नाम पर गले मे लपेटा साँप, कई बार साँप के डसने से हुई मौत

झारखण्ड::कुछ लोग भगवान को खुश करने के लिए अजीबोगरीब हरकत करते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं ऐसा ही कुछ नया मामला झारखंड के  रक्शी गांव से आया है  सावन का महीना चल रहा है और भगवान शिव के भक्त अपने ईष्ट देव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय कर रहे हैं। कुछ शास्त्रों के अनुसार अपने भगवान की पूजा कर रहे हैं तो कुछ लोग अंधविश्वास में फंसकर उल्टी सीधे काम कर रहे हैं और उसका नुकसान भी झेल रहे हैं। यहा  एक महिला ने आस्था के नाम पर जहरीले सांप को गले में लपेटकर पूजा   शुरू कर दी पूजा के दौरान सांप ने महिलाा को को काटा, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रक्शी गांव में लालदेव भुईयां की पत्नी रुनिया देवी घर से तैयार होकर शिव चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। इस दौरान एक जहरीला सांप उसके घर में निकल आया। रुनिया देवी ने सांप को भगवान शिव का दूत समझकर पकड़ लिया और अपने गले में लपेट लिया। इसके बाद वह सांप के साथ पूजा-पाठ करने बैठ गई।
जैसे ही महिला ने सांप को गले में लपेटकर पूजा शुरू की लोग तमाशा देखने के लिए आने लगे। देखते ही देखते गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला सांप के साथ देर तक शिव चर्चा और भजन-कीर्तन में मगन रही। कुछ गांववाले ढोल बजाकर कीर्तन में उसका साथ देने लगे। भजन-कीर्तन के दौरान सांप ने महिला को शरीर पर कई जगह डस लिया। लेकिन महिला पूजा-पाठ में लीन थी बाकी लोग भी उसका साथ दे रहे थे। इस वजह से किसी ने भी इस बात पर ध्यान नहीं दिया। धीरे-धीरे जब शरीर में विष का असर बढ़ने लगा तो रुनिया देवी अचेत होकर गिर पड़ी। यह देखकर वहां हड़कंप मच गया।
महिला के शरीर में विष का असर होने पर भी उसकी जान बचाई जा सकती थी, लेकिन अंधविश्वास के चलते लोगों ने उसे अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़ फूंक शुरू कर दी। कुछ समय बाद महिला की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर महिला को समय रहते अस्पताल ले जाया जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।