बेमेतरा । कोरोना के मद्देनजर प्रदेश में कोरोना टीकाकरण अभियान जोरों पर है। इसी क्रम में बेमेतरा विकाशखण्ड के ग्राम नरी में टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया। टीकाकरण कार्य ग्राम पंचायत भवन में किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने जागरूकता दिखाई और बढ़-चढ़कर टीकाकरण के लिए सामने आये साथ ही साथ स्कूली शिक्षकों ने भी टीका लगवाया। जिसमे प्रमुख रूप से संकुल समन्वयक नरी रुपेश साहू ने टिका लगवाया। अभियान में महिला पुरूष मिलाकर कुल 150 लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया। इस प्रकार अब तक ग्राम नरी में लगभग 450 लोगों का वेक्सिनेशन हो चुका है। इस दौरान ग्राम सरपंच केशव साहू, रोहित साहू, पीला दास बंजारे, शिक्षक विनोद पुरेना , संतोष गुप्ता, लक्ष्मण भारती व ग्रामीण शामिल रहे।

